केंद्रीय गृहमंत्री से मिलने पर राजा वडिंग ने कही कैप्टन को यह बात

punjabkesari.in Thursday, Sep 30, 2021 - 04:44 PM (IST)

 बठिंडा (विजय वर्मा) : पंजाब के नए ट्रांसपोर्ट मंत्री बने राजा वडिंग का जहां बठिंडा में उनका जोरदार स्वागत किया, तो वही पुलिस की तरफ से उन्हें सलामी दी गई। इस मौके पर राजा वडिंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने से पहले उन्हें कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मीटिंग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कैप्टन को साढ़े नौ साल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी फैसला लेने से पहले पंजाब के लोगों की भावनाओं पर गौर किया जाना चाहिए। क्योंकि जल्दबाजी में और जज्बाती होकर लिए गए फैसले नुकसानदेह होते है। 

उन्होंने पंजाब रोडवेज और पी.आर.टी.सी के बारे में बात करते हुए कहा कि बस अड्डों में सुधार किया जाएगा और सफाई की तरफ आप खुद ध्यान देंगें। बस अड्डो के नाजायज कब्जे खत्म किए जाएंगे और पिछले पांच सालों से जो दुकानें खाली थी उनकी बोली हर संभव तरीके से की जाएगी। नाजायज चल रही बसों को बंद किया जाएगा और परमिट की बकाया राशि भी वसूल की जाएगी। अगर कोई बकाया राशि नहीं भरता तो उसका परमिट रद्द किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी पैसों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। राजा वडिंग ने बठिंडा के जी.एम. को एक हफ्ते के अंदर सुधार करने का आदेश दिया है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News