राखी के दिन 5 बहनों ने खोया अपना इकलौता भाई, कमरे में लटकी मिली लाश, बंधे हुए थे हाथ

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 05:58 PM (IST)

फिरोजपुर (गुलाटी): गांव शहजादी में एक युवक की उसके घर में ही छत के साथ लटकती लाश मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंधी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी मुताबिक मृतक की पहचान तरसेम सिंह (18) निवासी शहज़ादी के तौर पर हुई है जो पांच बहनों का इकलौता भाई बताया जा रहा है। घटना स्थान पर पहुँचे डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि मृतक की लाश छत के साथ लटकती पाई गई है, जिसके बाद हाथ बांधे हुए थे। इस संबंध में मृतक की बहन मनजीत कौर के बयानों पर पुलिस ने अज्ञात खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर बारीकी के साथ जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जायेगा। 

Edited By

Tania pathak