पैंशनरों की मांगों पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. का बयान

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2023 - 11:00 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर: पी.एस.पी.सी.एल. और पी.एस.टी.सी.एल. के पैंशनरों की जायज मांगों पर हमदर्दी से विचार करेंगे और जल्द ही अलग-अलग मसलों का हल तलाशा जाएगा।’’ यह बात पंजाब के ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने  यहां पी.एस.पी.सी.एल. और पी.एस.टी.सी.एल. के पैंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करने के बाद कही।
 
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के कर्मचारियों और पैंशनरों की शिकायतों, मसलों और जायज मांगों का नियमों के अनुसार हल करेगी। एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर पैंशनरों के जायज मसले हल किए जाएंगे। बैठक में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, डायरेक्टर प्रबंध पी.एस.पी.सी.एल. रविन्द्र सिंह सैनी, मैनेजर आई.आर. रणबीर सिंह के अलावा पैंशनर्स एसोसिएशन के प्रधान अविनाश चंद्र शर्मा, जनरल सचिव धनवंत सिंह भट्ठल, वरिष्ठ उप प्रधान शविन्द्रपाल सिंह मोलेवाली के अलावा स्टेट कमेटी के मैंबर उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila