बेअंत सिंह के बलिदान दिवस पर नशों, आतंकवाद व भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई कसम

punjabkesari.in Saturday, Sep 01, 2018 - 08:11 AM (IST)

खन्ना/चंडीगढ़ (कमल, भुल्लर): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह के बलिदान दिवस पर आज यहां शहीद बेअंत सिंह मैमोरियल सैक्टर-42 में सर्व धर्म सभा करवाई गई। इस राज्य स्तरीय शहादत समागम के मौके पर पहुंची शख्सियतों ने उनकी समाधि पर फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके पर विशेष तौर पर देश की एकता और अखंडता कायम रखने के लिए नशों, आतंकवाद, अलगाववाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ कसम उठवाई गई और पूर्व मुख्यमंत्री की आत्मिक शान्ति के लिए अरदास की गई।

समागम में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, नवजोत सिंह सिद्धू, तृप्त रजिन्द्र सिंह बाजवा, राणा गुरमीत सिंह सोढी, बलबीर सिंह सिद्धू, विजयइन्द्र सिंगला और भारत भूषण आशु ने विशेष तौर पर पहुंच कर शहीद बेअंत सिंह को श्रद्धांजलि दी। धर्मसोत ने इस मौके पर कहा कि स्व. बेअंत सिंह ने अपनी शहादत देकर पंजाब को आतंकवाद के काले दौर में से निकाल कर अमन-शान्ति और खुशहाली को बहाल किया गया। उनके बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और विधायक गुरकीरत सिंह ने कहा कि स्व. बेअंत सिंह की तरफ से आतंकवाद के खिलाफ शुरू की गई जंग आज भी जारी है और उनका परिवार आतंकवाद के खिलाफ हर कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार है।

इस मौके पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन बांसल, पूर्व मंत्री बेअंत सिंह के सुपुत्र तेज प्रकाश सिंह कोटली और उनकी सुपुत्री और पूर्व मंत्री गुरकंवल कौर, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, गुरइकबाल सिंह, लखवीर सिंह लक्खा, नवतेज सिंह चीमा, रजिन्दर सिंह, हरजोत कमल सिंह, गुरप्रीत सिंह जी.पी., दर्शन सिंह बराड़, वरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा, परमिन्दर सिंह पिंकी, कुलबीर सिंह जीरा, संजय तलवाड़, अमरीक सिंह ढिल्लों, रणदीप सिंह नाभा, अमन अरोड़ा, अंगद सिंह सैनी, दलबीर सिंह, सुखपाल सिंह भुल्लर, दर्शन लाल मंगूवाल, सुखविन्द्र सिंह डैनी बंडाला, सुखवंत सिंह दुगरी समेत बड़ी संख्या में पंजाब के कोने-कोने से आए लोग उपस्थित थे।

swetha