'लुटेरी दुल्हन' शादी के अगले ही दिन ससुरालियों को किया बेहोश, हजारों लूटकर हुई फरार

punjabkesari.in Friday, Apr 23, 2021 - 04:22 PM (IST)

 

बाघापुराना: पंजाब के मोगा की सब-डिविजन बाघापुराना में लूट का अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें शादी के अगले ही दिन दुल्हन ससुराल वालों को बेहोश कर हजारों रूपए लूट कर भाग गई।

घटना की जानकारी देते हुए दूल्हे कुलदीप सिंह के पिता ठाना सिंह ने बताया कि उनके लड़के का विवाह मुक्तसर साहिब की रहने वाली एक लड़की से हुई थी। इस विवाह को किसी मध्यस्थ द्वारा 30 हजार रूपए लेकर तय कराया गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें न सिर्फ इस विवाह पर बल्कि लड़की को भी शादी के बदले कुछ पैसे देने पड़े थे। उन्होंने बताया कि विवाह के अगले दिन ही दुल्हन ने घरवालों के खाने में बेहोशी की दवाई मिला दी। और उसके बाद वह घर से हजारों रूपए व दो मोबाईल लेकर अपने घर मुक्तसर साहिब चली गई। सुबह नींद खुलने पर घरवालों को घटना का पता चला। जिसके बाद उन्होंने थाना बाघापुराना में दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में उन्होंने दुल्हन के साथ-साथ शादी कराने वाले मध्यस्थ से भी बात करने की कोशिश की लेकिन उनके ओर से कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिला। जिसके कारण आखिर में उन्हें पुलिस को मामले की शिकायत देनी पड़ी।

उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख हरमनबीर सिंह गिल से इस मामले पर गंभीरता दिखाने व इंसाफ की मांग की है। उन्होंने बाघापुराना पुलिस पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का भी आरोप लगाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prince

Recommended News

Related News