एक बार फिर विजिलेंस के सामने पेश हुआ ये पूर्व मंत्री, 5 घंटे चली पूछताछ

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 06:50 PM (IST)

पंजाब डेस्क (विजय): पूर्व मंत्री व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए गुरप्रीत सिंह कांगड़ विजिलेंस के सामने पेश हुए। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत कांगड़ आमदनी से अधिक संपति के मामले में विजीलेंस विभाग के सामने 6वीं बार पेश हुए है। वह सुबह 10.30 बजे विजीलेंस कार्यालय पहुंचे लेकिन पूछताछ अधिकारी न होने के कारण उन्हें 2 घंटे इंतजार करना पड़ा। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि उनसे 3.30 बजे तक पूछताछ की गई। इस दौरान उनसे कई सवाल पूछे गए। 5 घंटे की पूछताछ के बाद गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने बताया कि विजीलेंस ने उनसे उल-जलूल सवाल पूछे जिनका कोई मतलब नहीं था ओर न ही तथ्यों पर आधारित थे। बाहर आने पर उन्होंने बताया कि विजीलेंस बार-बार उनसे 250 एकड़ जमीन के बारे में पूछताछ करती रही जबकि उनके पास ऐसी कोई जमीन नहीं। कांगड़ का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह जमीन मेरे नाम लगवा दो फिर पूछताछ कर लेना।

विजीलेंस विभाग का सामना करते गुरप्रीत सिंह कांगड़ को विदेश जाने से भी रोका गया था। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर विजीलेंस विभाग उन्हें जान बुझकर परेशान कर रहे है। विजीलेंस अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कांगड़ ने कहा उन्हें चाय, पानी तक नहीं पूछा गया जबकि वह मंत्री रह चुके है। विभाग अधिकारियों का उनके प्रति व्यावहार परेशान करने वाला था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News