अस्पताल परिसर में महिला को इशारे करने वाला मनचला धरा

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 01:08 AM (IST)

पठानकोट (शारदा): सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने अस्पताल में घूम रहे युवक के मुंह पर थप्पड़ जडऩे शुरू कर दिए। जब तक मामला युवक को समझ में आता तब तक अस्पताल की सुरक्षा में जुटे सुरक्षा कर्मी ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया और मामले की जड़ तक जाने की कोशिश की। 

अस्पताल परिसर में घटित घटना का पर्दाफाश करते हुए उक्त व्यक्ति ने सुरक्षा कर्मी को जानकारी देते हुए बताया कि उसके परिवार की महिला सदस्य उपचार हेतु एमरजैंसी में दाखिल है और उसके साथ उसकी देखभाल हेतु आई महिला सदस्य को उक्त युवक काफी देर से इशारे कर रहा है, जिसके चलते महिला ने उसे जानकारी दी कि वह काफी देर से उसे परेशान कर रहा है। वहीं पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के सदस्य की बेटी के इलाज हेतु रक्तदान करने जा रहा है। उसने छेड़छाड़ से इंकार करते हुए कहा कि उक्त महिला को कोई भ्रम हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है जांच जारी है, इसके बाद जो जानकारी सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

Des raj