एक करोड़ रिश्वत लेने का मामला, विजिलेंस के सवालों के घेरे में AIG आशीष कपूर की पत्नी

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 11:53 AM (IST)

चंडीगढ़:  ए.आई.जी. आशीष कपूर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही।  ए.आई.जी.  की पत्नी कमल कपूर मोहाली के सेक्टर-68 स्थित पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के ऑफिस में जांच में शामिल होने पहुंची। मोहाली थाने में विजिलेंस की टीम ने आशीष कपूर की पत्नी से  सवाल-जवाब किए । बता दें कि  ए.आई.जी. आशीष के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति संबंधी शिकायत की जांच विजिलेंस ब्यूरो कर रही है। पत्नी कमल कपूर से विजिलिसें की टीम ने लगभग 2 घंटे पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार कमल कपूर से आशीष ने उनके नाम पर ट्रांसफर की गई संपत्ति से जुड़े सवालों के जवाब मांगे हैं। उन्होंने ए.आई.जी. की पत्नी को एक पेपर पर 25 सवाल लिखकर दिए हैं जिसका जवाब 1 दिसंबर तक मांगे हैं। उन्हें लिखित तौर पर जवाब देने के लिए कहा है। 

विजिलेंस ने बैंक अकाउंट से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक खर्चे के बारे में सवाल-जवाब किए हैं।  बच्चे की पढ़ाई कहां हुई? बैंक अकाउंट में पैसे कहां से आए? कुल कितने लॉकर हैं? कितने बैंक अकाउंट हैं? आशीष कपूर के लॉकर से बरामद गहनों की जानकारी है? आदि सवालों पूछे गए हैं जिनका जवाब कमल कपूर को 1 दिसंबर तक लिखित रूप में देना है। बता दें कि ए.आई.जी. आशीष कपूर पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। फिलहाल कमल कपूर को गिरफ्तारी से कोर्ट ने राहत दी है। जिक्रयोग्य है कि AIG कपूर के पास आय से अधिक संपत्ति मामले में पत्नी कमल कपूर विजिलेंस के सवालों के घेरे में है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila