3 पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस सहित 1 गिरफ्तार, हथियार गैंगस्टरों को करने थे सप्लाई

punjabkesari.in Sunday, Jul 17, 2022 - 11:50 AM (IST)

मुकेरियां (नागला): पुलिस ने 3 पिस्टल व 6 जिंदा रौंद सहित 1 आरोपी को काबू किया है। पुलिस के अनुसार यह हथियार गैंगस्टरों को सप्लाई करने थे। दूसरी ओर पुलिस ने अदालत से करार भगौड़े आरोपी भी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डी.एस.पी. (डी) राजेश कक्कड़ ने बताया कि थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह रंधावा व सी.आई.ए. इंचार्ज बलविन्द्र पाल के संयुक्त आॅप्रेशन के दौरान एस.आई. गुरसेवक सिंह ने विशाल उर्फ शाला पुत्र राज गोपाल निवासी मंसूरपुर मुकेरियां को टांडा राम सहाय मोड़ पर काबू कर उससे 3 पिस्टल 32 बोर व 6 जिंदा रौंद बरामद किए। डी.एस.पी. (डी) ने बताया कि काबू किए गए आरोपी विशाल कुमार के विरुद्ध धारा 302 व 307 के पहले भी केस दर्ज हैं, जिसके चलते वह आजकल जमानत पर था।

उन्होंने बताया कि विशाल कुमार ने ये अवैध हथियार किसी गैंगवार में प्रयोग करने के लिए गैंगस्टरों को सप्लाई करने के लिए रखे हुए थे। उसे अदालत से 2 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पुलिस ने जसकरण सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी बिशनपुर (मुकेरियां) को भी गिरफ्तार किया है, जिसे अदालत द्वारा वर्ष 2021 में भगौड़ा करार दिया गया था। मुकेरियां पुलिस व सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने उसे पकड़ा की है। डी.एस.पी. ने बताया कि जसकरण सिंह एक अन्य केस में पुलिस को वांछित था, जो अपना बार-बार अपना पता बदल रहा था और अदालत में पेश नहीं हो रहा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News