अहम खबर: पंजाब के एक और जिले को मिला Vande Bharat का Stoppage, पढ़ें...

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2024 - 10:45 AM (IST)

पंजाब डेस्कः दिल्ली से कटड़ा तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब पठानकोट में भी रुकेगी। दरअसल, उत्तर रेलवे ने पठानकोट रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज बनाया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 22440 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को अब पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है।  मौजूदा समय में ये स्टॉपेज प्रायोगिक तौर पर किया गया है। यह ट्रेन सुबह 5.30 बजे पठानकोट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी, जबकि वापसी में यह ट्रेन सुबह 11.10 पर पठानकोट स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन का स्टॉपेज  दोनों तरफ से 2 मिनट का होगा। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते के अन्य सभी दिल चलती है। 

सिर्फ डेढ़ घंटे में तय की जाएगी दूरी
दिल्ली से कटड़ा तक चल रही वंदे भारत ट्रेन सुबह 11.10 बजे पठानकोट पहुंचेगी। पठानकोट से यह 12.40 यानी सिर्फ 1.30 घंटे में कटड़ा पहुंचेगी। कुल मिलाकर वंदे भारत 22440 ट्रेन के अब 6 स्टापेज होंगे। इनमें से पहले दिल्ली, दूसरा अंबाला  कैंट, तीसरा लुधियाना, चौथा पठानकोट, 5वां जम्मू और फिर आखिरी और 
छठा  स्टेशन माता वैष्णो देवी कटड़ा है।

वंदे भारत सुबह 6 बजे दिल्ली से रवाना होती है
माता वैष्णो देवी के लिए वंदे भारत सुबह 6 बजे दिल्ली से रवाना होती है और अंबाला से लुधियाना से होते हुए दोपहर 12.40 पर कटड़ा पहुंचती है।

2019 में शुरू हुई थी पहली वंदे भारत
दिल्ली कटड़ा के बीच पहली  वंदे भारत साल 2019 में शुरू हुई थी। खास बात यह है कि वंदे भारत में दिल्ली से कटड़ा तक के सफर का समय 4 घंटे कम किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News