पंजाब में थमा कोरोना का कहर, एक की मौत, इतने नए केस आए पॉजिटिव

punjabkesari.in Sunday, Mar 06, 2022 - 11:19 PM (IST)

लुधियाना (सहगल) : पंजाब में कोरोना वायरस से एक मरीज की मौत हो गई जबकि 41 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। मृतक मरीज लुधियाना का रहने वाला था। राज्य के विभिन्न जिलों में उपचाराधीन 75 मरीजों को ठीक होने के उपरांत आज डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में 382 एक्टिव मरीज रह गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार विभिन्न जिलों के अस्पतालों में 33 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, जबकि 5 को वेंटिलेटर पर 8 मरीज आई.सी.यू. में भर्ती हैं। राज्य में आज 19864 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिन के परिणामों के बाद पॉजिटिविटी दर 0.21 प्रतिशत रह गई है। आज सामने आए 41 पॉजिटिव मरीजों में 9 मरीज साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 5 पॉजिटिव मरीज होशियारपुर, 4-4 मरीज लुधियाना व फाजिल्का के रहने वाले हैं तथा 3 मरीज जालंधर से संबंधित हैं। अब तक राज्य में कुल 758453 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 17720 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

Content Writer

Subhash Kapoor