भयानक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 05:32 PM (IST)

मुकेरियां(बलबीर): जालंधर-पठानकोट नैशनल हाईवे पर पड़ते कस्बा एमां मांगट में आज सुबह लगभग 11 बजे कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह (70) पुत्र खड़क सिंह निवासी एमां मांगट के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर दाना मंडी से अपने घर जा रहा था कि एक क्रेटा गाड़ी जो कठुआ से लुधियाने जा रही थी की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयानक था कि एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मुकेरियां सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह और हवलदार सीता राम पुहंचे जो आगे की कार्यवाही कर रहे हैं।

Sunita sarangal