विवाह में बब्बू मान का लगा था अखाड़ा, चली गोली, 1 की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 10:05 PM (IST)

लुधियाना(बिपन): थाना दोराहा के अधीन आते एक मैरिज पैलेस में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर जख्मी हो गए। 

सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक दोराहा के एक मैरिज पैलेस में मशहूर गायक बब्बू मान का प्रोग्राम चल रहा था, इस दौरान विवाह में मौजूद किसी व्यक्ति ने गोली चला दी, यह गोली पहलवान बंत सिंह के लगी और उसकी मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग जख्मी हो गए। जिनकी पहचान जगजीत सिंह और बूटा सिंह निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है। गोली चलने से विवाह समागम में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानिक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। यह गोली किसने चलाई इस बारे अभी तक पता नहीं चला है।

Vaneet