एकतरफा प्यार में पागल बेटी के ''आशिक'' ने दी बाप को भयानक सजा, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 07, 2021 - 11:55 AM (IST)

तरनतारन (रमन): साल 2019 में की गई 1 व्यक्ति की हत्या गुत्थी को थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने ट्रेस करने में सफलता हासिल की है। इस हत्या वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी सहित पुलिस ने 2 हत्यारों को गिरफ्तार किया है। जबकि इन हत्यारों का 1 और साथी मौके से फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

प्रैस कॉन्फ्रैंस करने के समय जानकारी देते हुए एस.एस.पी. ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि गुरमेज सिंह पुत्र मिलखा सिंह निवासी जमालपुरा नामक व्यक्ति तरनतारन एस.जी.पी.सी. में नौकरी करता था। जो अपने परिवार के साथ पिछले 10 सालों से क्वाटर एस.जी.पी.सी. नूरदी अड्डा नजदीक नई सरां में रहता आ रहा था। गुरमेज सिंह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी खत्म कर अपनी बहन सुखविंदर कौर पत्नी गुरनाम सिंह निवासी अलावलपुर से दुध लेने के लिए जाता था। 25 जून साल 2019 में भी रोजाना की तरह गुरमेज सिंह दुध लेने के लिए अपनी बहन के घर गया। जो देर रात तक अपने घर वापिस नहीं लौटा। तभी फोन कॉल आने से गुरमेज सिंह के परिजनों को पता चला कि गुरमेज सिंह खून से लथपथ गांव बच्चड़े नजदीक गिरा पड़ा है। जिसकी पीठ पर गोली लगी है। उस समय थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने मनजिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी झंडेर के बयानों पर हत्या करने के आरोप में कुछ व्यक्तियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। तभी से थाना सिटी तरनतारन की पुलिस इस हत्या केस को सुलझाने में जुट गई। उस समय के इंस्पैक्टर चंद्र भूषण के द्वारा इस केस से जुड़े हर व्यक्ति से पूछताछ की गई। 

बीते दिन थाना सिटी तरनतारन की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव बच्चड़े नजदीक हुई हत्या का मुख्य आरोपी कक्का कंडियाला नजदीक खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत हत्या केस के मुख्य आरोपी को काबू किया। जिसकी पहचान जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन पुत्र मनजीत सिंह निवासी नूरदी के रुप में हुई। गिरफ्तार किए आरोपी से पूछताछ करने पर 2 और लोगों के नाम सामने आए। जिनमें मुख्य आरोपी का दोस्त अमृतपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बच्चड़े हाल निवासी खरड़ व अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श बाबा पुत्र कर्म सिंह निवासी क्वाटर नंबर 175 पुलिस कालोनी तरनतारन शामिल थे। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ-साथ अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार कर उससे 1 पिस्तौल 32 बोर सहित मैगजीन, 5 जिंदा रौंद 32 बोर व 1 मोबाइल बरामद किया, परंतु अमृतपाल सिंह अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए आरोपियों का रिमांड हासिल कर बाकी जांच आगे बढ़ा रही है।    

रंजिश निकालने के लिए की हत्या : गुरमेज सिंह की हत्या करने का कारण रंजिश था, क्योंकि मुख्य आरोपी जशनप्रीत सिंह मृतक गुरमेज सिंह की बेटी को एक तरफा प्यार करता था। जो गुरमेज सिंह की बेटी के साथ शादी करना चाहता था। इस रिश्ते से गुरमेज सिंह काफी नाराज था। जो जशनप्रीत सिंह के साथ कई बार मारपीट भी कर चुका था। गुरमेज सिंह की बेटी के साथ अपना रिश्ता बरकरार रखने के लिए आखिर जशनप्रीत सिंह ने रास्ते की रुकावट बने गुरमेज सिंह की अपने दोस्तों के साथ साल 2019 में हत्या कर दी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News