ससुराल घर में साडू ने साडू को पैट्रोल डालकर जलाया, छाती और गुप्त अंग जले

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 12:08 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्दर): शहर के हरिन्दर नगर में अपने ससुराल घर में एक साडू ने दूसरे साडू पर तेल डाल कर उसे आग लगा दी, जिस कारण वह बुरी तरह झुलस गया। उसका गुप्त अंग समेत छाती और टांगें जल गई। घायल हालत में पीड़ित रणजीत कुमार पुत्र राम मूर्ति तवासी गांव मुलानपुर, यू.पी. हाल निवासी प्रीत नगर पटियाला को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

मामले में रणजीत कुमार की शिकायत पर उसके साडू महेश कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी सरहिंद रोड नजदीक गीता पेट्रोल पंप पटियाला खिलाफ इरादा कत्ल-307 आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते थाना त्रिपड़ी के एस.एच.ओ. हरजिन्दर सिंह ढिल्लों ने बताया कि रणजीत कुमार ने मैजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए हैं कि रणजीत कुमार की सास बीमार थी। वह उसका पता लेने के लिए हरिंदर नगर में गया हुआ था और वहां उसका साडू महेश कुमार भी आया हुआ था, जिसने उसकी मारपीट की। इसके बाद रणजीत कुमार अपने घर आ गया।

उसका साडू महेश कुमार रणजीत कुमार के घर आया और उससे माफी मांग कर उसे दोबारा ससुराल घर हरिंदर नगर ले गया, जहां महेश कुमार ने रणजीत कुमार पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी, जिस कारण उसकी टांगें, छाती और गुप्त अंग झुलस गए। एस.एच.ओ. ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी गई है। महेश कुमार को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News