करंट लगने से एक मजदूर की मौत, 3 लोग झुलसे

punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 03:53 PM (IST)

जैतो (जिंदल): बठिंडा रोड पर पिछले करीब चार साल से सड़क टूटी होने के कारण लगभग यातायात ठप है। यहां सिवरेज बिछाने का ठेका शाहपुर जी पलोंजी प्राइवेट लिमटिड कंपनी के पास है। आज सिवरेज की पाइप बिछाने के काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आज सुबह मज़दूरों की तरफ से सिवरेज पाइप बिछाने का काम चल रहा था। मज़दूर, सिवरेज मैन एक पाईप (वेड साफ्ट, गैस निकालने वाली पाईप) के द्वारा सिवरेज की पाईप में से गैस (हवा) बाहर निकाली जा रही थी। लेकिन अचानक ऊपर से गुज़र रही बिजली की तार लगने से पाइप में करंट आ गया। इस हादसे में कारण चार प्रवासी मज़दूर करंट लगने से झुलस गए, जिनमें एक नौजवान बबलू (34) निवासी बिहार की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा तीन और मज़दूर झुलस गए, इनको सिविल अस्पताल जैतो में लाया गया। इनमें से एक मज़दूर विजय कुमार (25) पुत्र नरेश कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उसे मैडीकल कॉलेज फरीदकोट में रैफर कर दिया गया। दो जख्मी नौजवान विकास (18 साल) और संजय (25 साल) निवासी बिहार का इलाज जैतो में सिविल अस्पताल में डाक्टरों की टीम की तरफ से किया जा रहा है। इस केस की कार्यवाही ए.ऐस.आई. गुरदीप सिंह और हैड कांस्टेबल कर्मजीत सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खालसा ट्रेडिंग कंपनी की तरफ से यहां सिवरेज का काम किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News