एक साल का मासूम नाले में गिरा, 24 घंटों बाद भी पुलिस के हाथ खाली

punjabkesari.in Sunday, Apr 09, 2023 - 01:13 PM (IST)

लुधियाना: थाना हैबोवाल के इलाके गोपाल नगर के नजदीक गंदे नाले में शुक्रवार को 1 साल का बच्चा गिर गया। 24 घंटे से ज्यादा समय गुजर जाने पर भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस गोताखोरों और नगर निगम की क्रेन की मदद से बच्चे को ढूंढने का प्रयास कर रही है। इंस्पैक्टर बिटन कुमार के अनुसार पुलिस को दिए बयान में चोखे लाल ने बताया कि उसकी पत्नी रूबी (25) मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। उनका 1 साल का लड़का है। लगभग 5 दिन पहले ही पत्नी यू.पी. स्थित अपने गांव से गोपाल नगर आई थी।

वह मोहर सिंह के मकान में किराए पर रहता है और उन्हीं के पास नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह लगभग 5.30 बजे हर रोज की तरह घर से काम पर चला गया । दोपहर 2.30 बजे मालिक ने फोन कर बताया कि पत्नी काफी समय से गायब है जिसके बाद तुरंत घर आकर पत्नी को ढूंढना शुरू कर दिया और शाम लगभग 5 बजे पत्नी घर से कुछ दूरी पर मिल गई। उससे बच्चे के बारे में पूछा तो ज्यादा कुछ बता नहीं पाई।

महिला बदल रही बयान, निकलवाई सी.सी.टी.वी. फुटेज : बिटन कुमार

इंस्पैक्टर बिटन कुमार के अनुसार जब महिला से पूछताछ की गई तो मानसिक तौर पर ठीक न होने के चलते समय-समय पर अपने बयान बदल रही है। इस कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि बच्चा नाले में किस जगह गिरा है। नाले के आसपास के लोगों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि महिला को जब उन्होंने देखा तो उसके कपड़े गंदे पानी के कारण गंदे हुए पड़े थे। लोगों ने उसके कपडे़ चेंज करवाए। सी.सी.टी.वी. फुटेज में भी महिला अकेली सड़क से गुजरती नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila