Online Job की तलाश करना युवक को पड़ा भारी, Link पर क्लिक करते ही उड़ गए लाखों
punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 04:15 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पठानकोट से सामने आया है, जहां ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रहे युवक से लाखों की ठगी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रीतम कुमार निवासी घरथौली मोहल्ला पठानकोट ने ऑनलाइन नौकरी की तलाश करते समय अपने मोबाइल से एक लिंक पर क्लिक किया तो उसके क्रेडिट कार्ड से पैसे निकल गए। इसके बाद पीड़ित युवक प्रीतम ने इस घटना की शिकायत साइबर अपराध हेल्पलाइन पोर्टल (1930) पर दर्ज करवाई।
शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम थाना पठानकोट की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक प्रीतम कुमार ने बताया कि वह अपने दफ्तर में बैठकर अपने मोबाइल फोन से नौकरी तलाश कर रहा था। जैसे ही उसने एक ऑनलाइन लिंक पर किल्क किया तो उसे एक फोन आया। खुद को कंपनी का मैनेजर बताने वाले व्यक्ति ने उसे कहा कि, आपकी नौकरी का आवेदन पूरा हो चुका है और रजिस्ट्रेशन के लिए फीस जमा करवानी होगी। फिर उसने व्हाट्सएप पर एक लिंक शेयर किया। जैसे ही युवक प्रीतम सिंह ने उस लिंक को खोला तो उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन 1,40,690 रुपए कट गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

