डॉक्टरों की हड़ताल के चलते OPD रहीं बंद, मरीजों को करना पड़ा परेशानियों का सामना (Video)

punjabkesari.in Tuesday, Jul 13, 2021 - 08:30 PM (IST)

चंडीगढ़ से लगते डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने अपनी मांगों को लेकर आज हड़ताल की। दरअसल सरकार की ओर से लागू किये गये छठे पे कमीशन के विरोध में पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर आज हड़ताल पर हैं। वहीं डॉक्टरों की इस हड़ताल के चलते अस्पताल आ रहे मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. क्योंकि डेराबस्सी अस्पताल में हड़ताल के चलते सभी ओपीडी को बंद कर दी गईं थीं।

News Editor

Ajay Sharma