चंडीगढ़: PGI समेत शहर के इन अस्पतालों में OPD सेवा इस तारीख से शुरू

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 04:30 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): कोविड के कम होते मामलों के साथ ही पी.जी.आई. फिजिकल ओ.पी.डी. खोलने के लिए तैयार है। हालांकि इन मरीजों के लिए फिलहाल सुबह 8 से 9 बजे तक ही रजिस्ट्रेशन काउंटर खोला जाएगा जिससे ज्यादा भीड़ न हो। वही मरीजों की सुविधा को देखते हुए इसके साथ ही ऑनलाइन कंसल्टेशन भी जारी रहेगी। 14 फरवरी से रोज एक घंटे तक मरीज काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 10 जनवरी से पी.जी.आई. ने कोविड के बढ़ते मामलों के साथ ही फिजिकल ओ.पी.डी. सेवा बंद कर दी थी। पी.जी.आई. ओ.पी.डी. में मरीजों की संख्या रोज 8 से 10 हजार तक रहती है। इसलिए पहले की तरह सर्विस को अभी शुरू नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें : पंजाब विधानसभा चुनाव: नवजोत सिद्धू ने जारी किया ‘पंजाब मॉडल’

आने वाले दिनों में रजिस्ट्रेशन का समय बड़ा दिया जाएगा। इसके साथ ही टेली कंसल्टेशन के द्वारा मरीजों को इलाज देने के साथ ही डाक्टर को लगता है कि फिजिकल चैकअप की जरूरत है तो सुविधा भी पहले की तरह जारी रहेगी। वही पी.जी.आई. ने रजिस्ट्रेशन के समय लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए कहा है। थोड़ी सी भी लापरवाही इन्फेक्शन को बढ़ाने का काम कर सकती है। गवर्नर ने यू.टी. प्रशासन के साथ बैठक में पी.जी.आई. को वॉक इन सर्विस के लिए कहा। साथ ही जी.एम.सी.एच. और जी.एम.एस.एच. को पहले की तरह रुटीन में ओ.पी.डी. सर्विस शुरू करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें : पंजाब विधान सभा चुनावः BJP ने जारी किया मेनिफेस्टो

डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डा. सुमन ने बताया कि अस्पताल में पहले से ही कई विभागों की ओ.पी.डी. सर्विस चल रही है और कई ऐसे थे, जो कभी बंद नहीं किए गए। सोमवार 14 फरवरी से सभी सेवाएं पहले की तरह शुरू होंगी। डा. सिंह ने बताया कि फिलहाल मरीजों की भीड़ ज्यादा नहीं है। अभी भी कई लोग टेली कंसल्टेशन ले रहे हैं, जो कि अच्छा है। वही जी.एम.सी.एच. में सोमवार से सभी विभागों की ओ.पी.डी. सर्विस शुरू होगी। सुबह 8 से 11 बजे तक वॉक इन रजिस्ट्रेशन होगी, जबकि ओ.पी.डी. का समय सोमवार से शनिवार सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक होगा। इलेक्टिव सर्जरी भी सोमवार से शुरू की जाएगी। ई -संजीवनी और टेली कंसल्टेशन सर्विस पहले की तरह जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News