7 महीने बाद फिर शुरू होगी सर्विस, PGI और GMCH-32 की OPD सर्विस आज से होगी शुरू
punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2020 - 05:03 PM (IST)
चंडीगढ़(पाल) : 7 महीने बाद पी.जी.आई. और जी.एम.सी.एच.-32 की ओ.पी.डी. सर्विस सोमवार से शुरू हो रही है। पी.जी.आई. में टेली कंसल्टेशन से अप्वॉइंटमैंट लेने के बाद ही मरीज ओ.पी.डी. में आ सकता है। डेट और अप्वॉइंटमैंट का वक्त मरीज को रजिस्ट्रेशन के वक्त मैसेज के जरिये बता दिया जाएगा। इमरजैंसी मरीजों के लिए पहले की तरह सभी सर्विस जारी रहेंगी। पी.जी.आई. में पिछले कई महीने में चल रही टेली कंसल्टेशन ओ.पी.डी. पहले की तरह जारी रहेगी। वहीं जी.एम.सी.एच.-32 में फिलहाल 5 डिपार्टमैंट साइकेट्री, पल्मनरी मैडीसिन, रेडियो थैरेपी, पीडियाट्रिक, गायनी की ओ.पी.डी.शुरू हो रही है। डिपार्टमैंट में एक तय नंबर तक ही मरीज अपना चैकअप करवा सकेंगे।
GMCH-32 यहां करें संपर्क
जनरल मैडीसिन | 2501000 | 9517771740 |
जनरल सर्जरी | 2501001 | 9517771741 |
पीडियाट्रिक एंड न्यूनटोलॉजी | 2501002 | 9517771742 |
ऑर्थोपैडिक | 2501003 | 9517771743 |
गायनी | 2501004 | 9517771744 |
साइकैट्रिक | 2501005 | 9517771745 |
ई.एन.टी. | 2501006 | 9517771746 |
इन नंबरों पर लें अप्वॉइंटमैंट
न्यू ओ.पी.डी. 0172- 2755991
एडवांस आई सैंटर 0172- 2755992
एंड डी.डी.टी.सी.
एडवांस कार्डियक सैंटर 0172-2755993
एडवांस पीडियाट्रिक सैंटर 0172-2755994
डेंटल ओ.पी.डी. 0172-2755995
गायनी ओ.पी.डी. 7087003434
,
,
,
,
,
,