विरोधी दलों को झटका, इन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2023 - 01:56 PM (IST)

जालंधर (गुलशन): जालंधर नगर निगम चुनाव और लोकसभा उपचुनाव अगले कुछ महीनों के भीतर होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत आज जालंधर पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेसी, अकाली दल व आम आदमी पार्टी दलों को झटका लगा है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने विरोधी दलों के नेताओ और कार्यकर्ताओं को भाजपा में करवाया शामिल है। 

आपको बता दें कि अकाली नेता सेठ सतपाल मल, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता शिव दयाल माली, बहुजन समाज पार्टी के अनिल मिनिया, मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन मार्किट के प्रधान राजीव दुग्गल, मेजर सिंह, मनोज अग्रवाल, विपन कुमार, मनजीत सिंह, करनैल सिंह, रजिंदर सिंह सहित अन्य कई नेताओं ने भाजपा पार्टी को ज्वाइन किया है।
  
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, डॉ राज कुमार वेरका, जीवन गुप्ता, अश्विनी शर्मा, सुभाष शर्मा, मनोरंजन कालिया, के.डी भंडारी सहित अन्य कई नेता मौजूद थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से आई थी पर सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। उन्होंने कहा कि लोगों का सरकार से मोह भंग हो गया है और नेता पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News