भ्रष्टाचार के खिलाफ CM मान सख्त, अब 2 विधायकों के खिलाफ जांच के आदेश

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 04:46 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपने मंत्री विजय सिंगला को मंत्री पद से हटा कर पहले ही साफ किया जा चुका है कि वह भ्रष्टाचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब सी.एम. मान द्वारा अपनी सरकार के 2 विधायकों के खिलाफ जांच के आदेश देने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें 2 विधायकों के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत मिली है जिसकी जांच के उन्होंने तुरंत आदेश जारी कर दिए हैं।    

सूत्रों के अनुसार सी.एम. मान को हलका जगराओं से विधायक सरबजीत कौर माणूके और फरीदकोट से विधायक गुरदीत सिंह सेखों के खिलाफ शिकायत मिली है। इसके बाद यह कदम उठाया गया है। सी.एम. मान द्वारा पहले ही कहा गया था कि वह जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाते हुए भ्रष्टाचार के मामले में किसी को भी नहीं बख्शेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash