सरकारी अस्पतालों की OPD के समय को लेकर जारी हुए आदेश

punjabkesari.in Monday, May 01, 2023 - 03:09 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों के तहत कल से सभी सरकारी दफ्तरों के खुलने का समय बदल जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा पंजाब और चंडीगढ़ में स्थित सभी दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है जिस संबंधी अधिसूचना जारी की गई है। 2 मई, 2023 से सभी सरकारी दफ्तर सुबह 7.30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे औ यह आदेश 15 जुलाई, 2023 तक लागू रहेंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अस्पतालों के समय कोई तबदीली नहीं की गई है। सरकारी अस्पताल पहले की तरह सुबह 8 बजे से 2 बजे तक खुलेंगे। इस संबंधी आदेश भी जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं लोगों को 24 घंटे तक मिलेगी, जिसे तुरन्त प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसी के साथ लोग किसी तरह की मेडिकल सहायदा विभाग के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 104 पर प्राप्त कर सकते हैं। यह आदेश आम आदमी क्लीनिकों, ई.एस.आई. अस्पताल, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, जिला अस्पताल, सब डिवीजन अस्पताल पर लागू होंगे। इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह रहेंगी व अस्पताल के अंदर के दफ्तर का समय सरकार के आदेशों के तहत 7.30 से 2 बजे तक। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini