CM भगवंत मान के सिर सजेगा सेहरा, राजा वड़िंग सहित अन्य नेताओं ने कहा ''''बधाई हो बधाई''''

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 03:43 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की शादी हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक वह वीरवार को डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की शादी के बारे में पता चलते ही उन्हें बधाइयां मिलने लगीं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री को बधाई दी। राजा वड़िंग लिखते हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को जीवन में नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, "मैं उनके सुखद विवाह की कामना करता हूं।"

हरजोत बैंस ने भी दी बधाई
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री को बधाई दी और भगवंत मान के सुखी और समृद्ध विवाह की कामना की। उन्होंने लिखा कि वह उन दोनों के लिए आजीवन प्यार, सम्मान और साथ की कामना करते हैं।

अमन अरोड़ा ने भी दी बधाई
पंजाब के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान को नया विवाहित जीवन शुरू करने के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा कि वह उन दोनों के सुख, प्रेम, समृद्धि, स्वास्थ्य की कामना करते हैं। उन्होंने लिखा कि भगवान आप दोनों का भला करे।

बता दें कि इस बात का ऐलान शादी समारोह से ठीक एक दिन पहले किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, भगवंत मान की मां और बहन ने उनके लिए रिश्ता ढूंढा, जिसे 7 जुलाई को शादी का रूप दिया जाएगा। दरअसल भगवंत मान ने 2015 में अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था। नतीजतन, वे अब पुनर्विवाह कर रहे हैं। यह भी पता चला है कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भगवंत मान की शादी में शामिल होंगे और उन्हें आशीर्वाद देंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kamini