Petrol Pumps पर मची हाहाकार! जाम जैसे हालात (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Tuesday, Jan 02, 2024 - 02:39 PM (IST)

पंजाब डेस्क : केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ ड्राइवर एसोसिएशन की हड़ताल का असर अब चंडीगढ़ में भी दिखना शुरू हो गया है। चंडीगढ़ के पेट्रोल पंपों पर भी वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिसके कारण शहर में जाम लग गया है। 

जानकारी के अनुसार सेक्टर-7, सेक्टर-33 और ट्रिब्यून चौक के सामने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भराने वालों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। कई जगहों पर पुलिस द्वारा ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा रहा है। हड़ताल का असर पूरे शहर में देखा जा रहा है। वहीं कई पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि उनके पास सिर्फ 2 दिन का ही पेट्रोल बचा है।

जानकारी के अनुसार शहर के अंदर फलों और सब्जियों की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है। फिलहाल ड्राइवरों ने अभी 3 दिनों की हड़ताल का ऐलान किया है। बताया यह भी जा रहा है कि चंडीगढ़-मोहाली में कई पेट्रोल पंपों पर आज तक का ही तेल बचा है। इस पूरे मामले का असर आम जनता पर पड़ रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini