विजिलेंस दफ्तर के बाहर कांग्रेस लीडरशिप का हल्ला बोल

punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2022 - 02:13 PM (IST)

मोहाली:  विजिलेंस दफ्तर के बाहर कांग्रेस ने आज हल्ला-बोल दिया है। विजिलेंस की कार्रवाई के खिलाफ दफ्तर के बाहर सभी कांग्रेसी नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस की लीडरशिप मौजूद है। यह प्रदर्शन राजा वड़िंग की अगुवाई में किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व कांग्रेसी नेता, मौजूदा नेता इकट्ठे हुए हैं। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि वह अपनी गिरफ्तारी देने आए हैं। विजिलेंस को जो भी लीडर चाहिए जहां हाजिर हैं। लीडरशिप द्वारा पूर्व मंत्रियों पर कार्रवाई के विरोध में एकत्रित हुए हैं। प्रदर्शन दौरान तृप्त रजिंदर बाजवा, राजा वड़िंग, सुखविंदर सिंह सुखकारिया आदि शामिल हैं।

प्रदर्शन दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग 'आप' सरकार पर भड़कते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें डराने की कोशिश न करें। उनके साथ बदलाखोरी की नीति न अपनाएं। राजा वड़िंग ने कहा कि पहले अपने मंत्री को पकड़ने की नौटंकी की और फिर उसकी तर्ज पर धर्मसोत और गिलजिया, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का अधिकारी पकड़ाया। उन्होंने इस दौरान आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर विजय सिंगला भ्रष्टाचारी है तो फिर उसे अमन अरोड़ा गले लगाते हुए क्यों नजर आ रहे हैं। राजा वड़िंग ने इस दौरान बोलते हुए कहा कि उनके बयानों के आधार पर पर्चा दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेसी नेताओं पर ट्रांसपोर्ट, माइनिंग, पंचायती राज और जेल का मुद्दा बनाकर विजिलेंस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस बीच राजा वड़िंग ने आप सरकार पर मनमानी करने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप सरकार ने 2022 में उनकी फाइलें खोली हैं तो 2027 में वह उनकी फाइलें खोलेंगे।  

राजा वडिंग ने कहा कि वह क्रिमिनल है। कांग्रेसी लीडरशिप ने कहा कि वह प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठे नहीं हुए बल्कि बिनती करने के लिए आए हैं कि विजिलेंस को जिस पर कार्रवाई करनी है वह कर लें उनके दफ्तर के बाहर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनके खिलाफ सबूत नहीं मिल जाते  तब तक वह गुनाहगार नहीं हैं। उन्होंने कहा वह न तो डराने आए हैं, न नारा लगाने आए हैं वह तो मेमोरेंडम देने आए हैं। उन्होंने कहा कि वह विजिलेंस चीफ वरिंदर कुमार को ज्ञापन देने आए हैं। वह विघ्न डालने नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें दोबारा धरना देना पड़ा तो वह देंगे। 

कांग्रेसी लीडरशिप का कहना है कि विजिलेंस रोज-रोज की सियासत करना छोड़ दे उन्हें जिस भी नेता की जरूरत है वह रख लें। इस बीच भारत भूषण आशू भी मीडिया के सामने आते हुए कहा कि विजिलेंस को जो भी पूछताछ करनी है वह कर लें। जो भी इन्कवायरी होगी वह उसका सामना करेंगे। बता दें कि कथित टेंडर घोटाले में भारत भूषण आशू का नामजद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विजिलेंस बदलाखोरी की नीति अपना रही है। उसी के तहत कार्रवाई कर रही है। आशू का कहना है है कि विजिलेंस  विभाग, वर्कर और फाइलों को खंगाल रही है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ने जो भी कार्रवाई करनी है वह कर लें हाजिर खड़े हैं। उन्हें बदलाखोरी की नीति के चलते तंग-परेशान किया जा रहा है। जब भी बुलाया जाएगा वह जांच में शामिल होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila