पी.जी. में रह रहे छात्र का खौफनाक कदम, ऐसे लगाया मौत को गले

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2023 - 08:42 PM (IST)

होशियारपुर (राकेश): होशियारपुर-ऊना रोड पर स्थित सर्वानंद गिर यूनिवर्सिटी के एक छात्र द्वारा पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार कंप्यूटर साइंस के तीसरे सेमेस्टर के छात्र आदित्य यादव ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एक प्राइवेट पी.जी. में रहता था। मृत्यु का पता तब चला जब उसका दोस्त उसको मोबाइल पर फोन कर रहा था तो उसका मोबाइल नहीं मिल रहा था। दोस्त उसको मिलने गए तो उसने दरवाजा नहीं खोला।

पी.जी. पर रखे गार्ड को सारी बात बताई तो उसने साथ कमरे में रहते अन्य लड़के को मोबाइल फोन कर बुलाया। उसके साथ जाकर बालकोनी में देखा तो आदित्य का शव पंखे से लटक रहा था। गार्ड ने पुलिस को सूचित किया। थाना सदर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि लड़का चंडीगढ़ निवासी है। थाना सदर के पुलिस अधिकारी का कहना है कि लड़के के परिजनों के आने पर उनके ब्यानों पर बनती कारवाई की जाएगी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका।

Content Editor

Subhash Kapoor