किसानों के लिए अच्छी खबर, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 05:37 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में किसानों द्वारा आज सुबह से धरने प्रदर्शन किए जा रहे थे। इसकी वजह यह थी कि केंद्र सरकार ने धान की फसल की खरीद में 10 दिन की देरी कर दी थी। इसी के चलते किसानों ने अपना रोष प्रकट करने के लिए विधायकों और मंत्रियो के घरों का घेराव किया। इस रोष प्रदर्शन के बाद किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सरकार ने धान की फसल की सरकारी खरीद को कल से शुरू करने का फैसला लिया है। 

जानकारी के अनुसार इन रोष प्रदर्शनों के चलते कई जगह किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली थी। इसी को देखते हुए सरकार ने तत्काल मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री से मुलाकात की। इस मीटिंग में फैसला लिया गया कि पंजाब और हरियाणा में धान की फसल की खरीद कल से शुरू की जाएगी। विशेष परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News