पद्मश्री डा. राजेंद्र गुप्ता फिर योजना बोर्ड पंजाब के वाइस चेयरमैन नियुक्त

punjabkesari.in Tuesday, Jul 12, 2022 - 10:01 AM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी): पंजाब सरकार ने ट्राइडैंट ग्रुप के संस्थापक और देश के जाने-माने उद्योगपति पद्मश्री डा. राजेंद्र गुप्ता को राज्य इकोनॉमिक पॉलिसी तथा योजना बोर्ड का तुरंत प्रभाव से 3 वर्ष के लिए वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। 

वर्णनीय है कि पद्मश्री डा. राजेंद्र गुप्ता पहले शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठजोड़ सरकार के समय तथा उसके पश्चात कांग्रेस की सरकार में योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन रहे हैं परंतु आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सरकार ने योजना बोर्ड को भंग करके उसकी जगह राज्य इकोनॉमिक पॉलिसी तथा योजना बोर्ड का गठन किया था जिसका आज पद्मश्री डा. राजेंद्र गुप्ता को वाइस चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया है। डा. राजेंद्र गुप्ता ने पंजाब केसरी से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें जो ड्यूटी सौंपी गई है वह उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे।

गुप्ता की इस नियुक्ति से बरनाला शहर में खुशी की लहर है व खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, अरोड़वंश सभा के चेयरमैन विवेक सिंधवानी, लायंस क्लब के अध्यक्ष किशन कुमार बिट्टू, बरनाला वैल्फेयर क्लब के अध्यक्ष उमेश बंसल, सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रदीप सिंगला, शिव सेवा संघ के अध्यक्ष पवन सिंगला तथा सतीश चीमा, शिव सेवा संघ शास्त्री मार्कीट के संस्थापक सोमनाथ गर्ग, रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, खत्री सभा के अध्यक्ष राजीव वर्मा रिम्ंपी, नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष संजीव शौरी तथा परमजीत सिंह ढिल्लों, नगर कौंसिल के उपाध्यक्ष नरेंद्र गर्ग, सीनियर भाजपा नेता रघुवीर प्रकाश गर्ग, मणिमहेश लंगर कमेटी के सुनील सिंगला ने गहरी खुशी का प्रकटावा किया है।

Content Writer

Vatika