अमरीका में हुए भयानक सड़क हादसे में पंजाबी की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2022 - 05:55 PM (IST)

माछीवाड़ा साहिब: कैलीफोर्निया में सुबह सवेर हुए भयानक हादसे में एक पंजाबी की मौत हो गई। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कुलदीप सिंह(50) के रूप में हुई है जिसका पैतृक गांव माछीवाड़ा का नजदीकी गांव दौलतपुर है। मृतक वर्तमान में अमरीका के शहर कैलीफोर्निया में रह रहा था।

पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह अमरीका में ट्राला चलाने का काम करता था। वह सामान ले कर मैक्सिको बॉर्डर के नजदीक जा रहा था कि उसकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी अनुसार हादसा इतना भयानक था कि कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। कुलदीप की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार मृतक पिछले कई सालों से अपने परिवार सहित कैलीफोर्निया में रह रहा था। वह अपने पीछे पत्नी और 5 बच्चों को छोड़ गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal