भारतीय सीमा में फिर घुसपैठ की कोशिश, BSF जवानों ने की फायरिंग

punjabkesari.in Wednesday, Dec 06, 2023 - 09:07 AM (IST)

दीनानगर: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। देर रात भारतीय सीमा में एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ का प्रयास किया जा रहा है। इस पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फायरिंग करके इसे वापिस भेजा। सूत्रों अनुसार बी.एस.एफ. के जवानों ने भारतीय सरहद में दाखिल होने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की और वापस भेज दिया। बी.एस.एफ. अधिकारियों के अनुसार जवानों को ड्रोन की आवाज सुनाई दी। 

इसके बाद उन्होंने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया और फिर बी.एस.एफ. की 58 बटालियन के अलग-अलग जवानों ने राऊंड फायर किए। जानकारी के अनुसार जवनानों द्वारा 23 करीब राऊंड फायर किए गए एक रोशनी वाला गोली भी दागा गया, जिसके बाद ड्रोन आखिरकार पाकिस्तान द्वार लौटने के लिए मजबूर हो गया। 

बता दें कि पाकिस्तानी तस्कर अब हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई के लिए ड्रोन का सहारा ले रहे हैं। इससे पहले भी कई बार भारतीय सीमा में आने वाले ड्रोन को मार गिराया गया है और कई बार वापस भेजा गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही एस. एच.ओ. के मौके पर जितिंदर पाल सिंह पुलिस बल के साथ बी. एस.एफ. के साथ मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। 

Content Writer

Vatika