17 साल कैद काटने के बाद वतन लौटा ''जलालुदीन''

punjabkesari.in Tuesday, Nov 06, 2018 - 01:07 PM (IST)

अमृतसरः भारत में 17 साल की जेल काटने के बाद पाक कैदी जलालुदीन अपने वतन लौट गया। जलालुदीन के मुताबिक वह 17 साल वारानसी की जेल में रहा।

यहां रहकर उसने एम.ए. करने के साथ हिंदु ग्रंथों से सम्बन्धित ज्ञान हासिल किया।  वह इन पवित्र ग्रंथों को अपने साथ पाकिस्तान लेकर जा रहा है। बता दें कि जलालुदीन बिना पासपोर्ट भारत में दाखिल हुआ था। इस कारण वह वारानसी जेल में कैद था। सजा पूरी होने के बाद उसे वाघा बार्डर से पाकिस्तान रवाना कर दिया।

swetha