ब्यास दरिया से पाकिस्तानी नाव बरामद

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 04:16 PM (IST)

अजनाला(राजविन्दर हुन्दल,बाठ)- भारत-पाक सरहद के साथ लगते रावी दरिया में शनिवार सुबह लगभग 6 बजे बी.एस.एफ. के जवानों ने एक पाकिस्तानी नाव बरामद की है। 


मिली जानकारी मुताबिक अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि यह नाव पानी के बहाव के साथ बह कर इधर आई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों और बी.एस.एफ. के उच्च आधिकारियों द्वारा इसकी गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि नाव पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। 

Vaneet