सरहद पार कर भारत दाखिल हुआ पाकिस्तानी बच्चा, BSF ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 08, 2021 - 04:12 PM (IST)

भिखीविंड: कस्बा खालड़ा से थोड़ी दूर पड़ते गांव पलोपती में बी.एस.एफ. की 103 बटालियन के जवानों नें 7/8 सितंबर बीच रात को सरहद की चौकी के पास से एक पाकिस्तानी लड़के को पकडा़ है। उक्त लड़का पाकिस्तान की तरफ से भारत में दाखिल हुआ था। बच्चे की उम्र 10 -12 साल के करीब बताई जा रही है। सोचने कि बात यह है कि छोटा बच्चा आखिर भारत में कैसे दाखिल हो सकता है।

बच्चे को गिरफ्तार करने के बाद बी.एस.एफ. के अधिकारियों नें मामले कि जांच शुरु कर दी है। यह सूचना इक्टठी कि जा रही है कि यह बच्चा भारत में कैसे आया । बी.एस.एफ. के अधिकारियों द्वारा बच्चे से पूछताछ की जा रही है। 

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal