सरहद पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों ने की फायरिंग

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 09:34 AM (IST)

बटाला/कलानौर (बेरी, मनमोहन): भारत-पाकिस्तान सरहद पर स्थित बी.एस.एफ. की मोमनपुर पोस्ट पर आज देर सायं बी.एस.एफ. जवानों की तरफ से पाकिस्तानी ड्रोन को सरहद नजदीक घूमता देखा गया।

इस पर बी.एस.एफ. के जवानों ने कार्रवाई करते हुए ड्रोन पर गोलियां चलाईं जिससे ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ भाग गया। इस संबंधी जानकारी मिलते ही बी.एस.एफ. के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए और सर्च अभियान शुरू किया। वर्णनयोग्य है कि 2 दिन पहले मेतला पोस्ट के नजदीक भी पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया था। 

Content Writer

Vatika