जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पंचम गैंग का करीबी अमीत सुभाना अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 04:08 PM (IST)

जालंधरः पंचम गैंग के सबसे करीबी साथी अमीत सुभाना को जालंधर देहाती पुलिस ने गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।  गिरफ्तार हुए आरोपी से पुलिस ने 2 पिस्तौलें, 13 जिंदा कारतूस और 7.90 लाख रुपए बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार एस.पी. इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में में सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज पुष्प वाली ने ट्रैप लगाकर अमीत को मकसूदा इलाके से रंगे हाथ पकड़ा है। बतााया जा रहा है कि अमित के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News