पंजाब में पंचायती चुनाव 31 दिसम्बर से पहले

punjabkesari.in Saturday, Dec 01, 2018 - 03:42 PM (IST)

  • पंजाब में पंचायतों की संख्या 13 हजार से ज्यादा
  • 1 जनवरी 2018 की वोटर सूची मुताबिक होंगे चुनाव
  • सरकार ने 16 जुलाई को भंग कर दी थीं प्रदेश की सभी पंचायतें

चंडीगढ़. पंचायत विभाग पंजाब ने चुनाव आयोग को प्रदेश में 31 दिसम्बर से पहले चुनाव करवाने के लिए लिखा है। आपको बता दें कि मार्च 2018 में 267 नई पंचायतों के गठन के बाद पंजाब में पंचायतों की संख्या 13020 हो गई है। इससे पहले पिछली सरकार द्वारा गठित की गई 15 पंचायतें रद्द कर दी गई थी।

अक्तूबर के पहले सप्ताह होंगे पंचायत चुनाव 

31 दिसम्बर से पहले होने वाले पंचायती चुनाव 1 जनवरी 2018 की वोटर सूची मुताबक होंगे। सरकार द्वारा 16 जुलाई को प्रदेश की समस्त पंचायतों को भंग करके प्रशासक लगा दिए गए थे। संवैधानिक तौर पर ग्राम पंचायतों के भंग होने के 6 महीनों के अंदर-अंदर चुनाव करवाए जाने जरूरी हैं। कैप्टन सरकार ने अक्तूबर के पहले सप्ताह में अक्तूबर के पहले सप्ताह चुनाव करवाने की घोषणा की थी। पंचाय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक अक्तूबर में पंचायत की आरक्षण प्रक्रिया मुकम्मल नहीं होने के कारण यह चुनाव 15 नवम्बर के बाद करवाए जाने का फैसला किया गया था। 
उल्लेखनीय है कि इस बार सरकार ने 50 प्रतिशत सीटें महिला आरक्षित करने का फैसला किया है। इसके चलते पंचायत कानून में संशोधन किया गया है। इसके चलते कई प्रभावशाली नेताओं के हाथ से पंचायत खिसक सकती हैं, जिसके चलते ये नेता अपनी सीटों को जनरल करवाने के लिए जोर लगा रहे हैं। 

swetha