पंचायती चुनावों के दौरान फायरिंग और पथराव, एक घायल

punjabkesari.in Sunday, Dec 30, 2018 - 06:01 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर के गांव कोठी राय साहब में आज पंचायती चुनाव दौरान फायरिंग और पथराव हुआ। पत्थर लगने पर आजाद उम्मीदवार का भतीजा  सैमसंन  घायल हुआ है जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।



घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस गोली कांड व पथराव  को लेकर आज गुस्से में आए गांव के लोगों ने फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर जाम लगाया और जमकर नारेबाजी की। बताया जाता है कि गुस्से में आए लोगों ने एक कार की भी तोड़फोड़ की है।

Mohit