पंजाब का ये ''अनोखा गांव'', जहां आज तक नहीं हुआ चुनाव

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2024 - 06:16 PM (IST)

माछीवाड़ा साहिब : लुधियाना जिले का गांव सिद्धूपुर जहां कभी भी पंचायत चुनाव नहीं हुए और यहां के लोगों ने भाईचारे का सबूत देते हुए हर बार सर्वसम्मति से पंचायत चुनी। साल 2008 में सतवंत सिंह सिद्धू गांव सिद्धूपुर को अस्तित्व में लाए और इसकी एक अलग पहचान बनाई। पहले चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से सतवंत सिंह सिद्धू को गांव का सरपंच चुना। फिर 5 साल बाद दूसरी बार हुए चुनाव में भी सतवंत सिंह सिधुपुर गांव के सरपंच बने। तीसरी बार पंचायत चुनाव के दौरान भी गांव वासियों ने आधिकारिक तौर पर सतवंत सिंह सिद्धू को ही सरपंच चुना।

अब 2024 में हो रहे पंचायत चुनाव के दौरान गांव सिद्धूपुर जनरल महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। गांव वासियों ने इस बार फिर एकजुटता दिखाते हुए सरपंच पद सिद्धू परिवार की झोली में डालते हुए सतवंत सिंह की पत्नी चरणजीत कौर सिधू को सरपंच चुन लिया है। इसके अलावा सतवंत सिंह सिद्धू, मंजीत कौर, हरप्रीत सिंह, परमजीत कौर और विनय जैन पंचायत सदस्य चुने गए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धू परिवार ने कहा कि उन्होंने हमेशा गांव की भलाई के लिए काम किया है और अब गांव की आबादी भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि गांव की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News