PGI में महिला रेडियोग्राफर का खौफनाक कांड, मंजर देख सहमे लोग, सील किया कमरा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 11:03 AM (IST)

चंडीगढ़: पी. जी. आई. में सुपरवाइजर पोस्ट पर तैनात टैक्नीकल इंचार्ज महिला रेडियोग्राफर नरिंद्र कौर ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान दे दी। मृतका के पास एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर (ए.पी.सी.) का चार्ज था।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी पर आने के बाद महिला ने कमरा बंद कर नसें काट ली। काफी देर तक कमरा न खुलने के बाद स्टाफ ने दरवाजा खोला तो बेसुध पड़ी थी। उसे इमरजेंसी में दाखिल किया गया, लेकिन खून ज्यादा बहने की वजह से मौत हो गई। सूत्रों की मानें तो 6 महीने से बहुत ज्यादा तनाव में थी। ए.पी.सी. की रेडियोलॉजी अथॉरिटी की ओर से बहुत टॉर्चर किया जा रहा था। सीनियर ऑफिसर्स की मानें तो प्रोमोशनल, रिजर्व कैटेगिरी और चार्ज लेने की कोशिश से परेशान थी। मृतका ने कई ऑफिसर्स को अपने साथ हो रहे व्यवहार के बारे में बताया था।

आखिरी बार जब महिला ने स्टाफ से इस बार में बात की तो उसे कहा कि रेडियोलॉजी विभाग के हैंड, जो छुट्टी पर थे, के आने के बाद इस बारे में बात की जाएगी। सोमवार करीब 11 बजे एच.ओ.डी. आए तो उससे पहले ही महिला ने जान दे दी थी। हॉस्पिटल में ऑन ड्यूटी मौत होने से मामला एम.एल.सी. का हो गया है। इसलिए फिलहाल जिस कमरे में महिला ने जान दी है, वह भी सील कर दिया है। महिला के दो छोटे बच्चे हैं।

Content Writer

Vatika