पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव का परिणाम घोषित, इस पार्टी की धमाकेदार एंट्री

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2022 - 08:29 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रहे चुनावों में 'आप' की धमाकेदार एंट्री हुई है। आम आदमी पार्टी की सी.वाई.एस.एस. संगठन को इन चुनावों में बड़ी जीत मिली है। इस जीत के लिए पंजाब के कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने टवीट कर छात्रों को बधाई दी है। 

बता दें कि आप की यह संगठन पहली बार चुनावों में उतरा था और इस तरह से एक बड़ी जीत हासिल की है। वहीं नौजवानों ने भाजपा की नीतियों को को रिजैक्ट किया है। आम आदमी पार्टी की एस.वाई.एस.एस. ने एक बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत से आम आदमी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। वहीं पार्टी को मिली जीत के बाद सी.एम. मान व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी स्टूडैंट्स को बधाई दी है।  

Content Writer

Subhash Kapoor