लुधियाना शहर के लिए गर्व का पल, 19वीं एशियन मेन्स जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे पारस चड्ढा

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 03:12 PM (IST)

पंजाब डेस्क : लुधियाना शहर के लिए बेहद गर्व का पल है। जानकारी के अनुसार लुधियाना के पारस चड्ढा को 19वीं एशियन मेन्स जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पुरुष जूनियर हैंडबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया। वह 13 से 28 जुलाई 2026 तक चीन के चुजोउ (Chuzhou) में आयोजित होने वाली 19वीं एशियाई पुरुष जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।  

उनकी इस उपलब्धि पर डीएसओ कुलदीप चुग, कोच गुरप्रीत सिंह, परवीन ठाकुर और गुरजीत सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भरोसा जताया कि पारस चड्ढा और भारतीय टीम पूरे समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ खेलेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने पारस चड्ढा की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए खेल प्रेमियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News