कर्जे के दैत्य ने निगला मां-बाप का जवान बेटा, उठाया ऐसा कदम कि परिवार के उड़े होश
punjabkesari.in Monday, Mar 03, 2025 - 01:38 PM (IST)

बरनाला : पंजाब में कर्जे के कारण किसानों की आत्महत्याएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला बरनाला जिले के गांव धोला की तख्तू क्लास पत्ती से सामने आया है, जहां कर्ज से परेशान 26 वर्षीय युवा किसान रूपिंदर सिंह ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतक के चाचा बलजिंदर सिंह ने बताया कि रूपिंदर सिंह पर 15 लाख का कर्ज था, जिसके चलते वह परेशान था। मृतक रूपिंदर सिंह के परिवार ने सरकार से 15 लाख रुपये का कर्ज माफ करने की अपील की है। पुलिस स्टेशन रुड़की कलां के एस.एच.ओ. गुरमेल सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here