बड़ी खबर: नवजोत सिद्धू ने ''परगट सिंह'' को नियुक्त किया पंजाब कांग्रेस का जनरल सचिव

punjabkesari.in Monday, Aug 16, 2021 - 10:00 AM (IST)

चंडीगढ़ /जालंधर: पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जनरल सचिव नियुक्त किया गया है। नवजोत सिद्धू की तरफ से कहा गया है कि यह नियुक्ति कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी, जनरल सचिव के. सी. वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत के साथ विचार विमर्श के बाद की गई है। उक्त जानकारी नवजोत सिद्धू की तरफ से ट्वीट करके दी गई है। 

PunjabKesari

बता दें कि परगट सिंह नवजोत सिद्धू के काफ़ी करीबी माने जाते हैं। बता दें कि इससे पहले  सिद्धू द्वारा हाल ही में 4 सलाहकार नियुक्त किये गए थे, जिनमें फतेहगढ़ साहिब से सांसद डा. अमर सिंह, पूर्व डी. जी. पी. मोहम्मद मुस्तफा, पूर्व रजिस्ट्रार फरीदकोट मालविन्दर सिंह मल्ली और प्रसिद्ध शख्सियत डा. प्यारे लाल गर्ग शामिल थे। हालांकि डी. जी. पी. मोहम्मद मुस्तफा की तरफ से नवजोत सिद्धू का सलाहकार बनने से यह कहते हुए इंकार कर दिया गया था कि वह किसी भी राजनीतिक पद पर काम नहीं करना चाहते। इसके बाद अब सिद्धू की तरफ से परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का जनरल सचिव नियुक्त किया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News