परगट सिंह का बड़ा बयान, कहा- ''माफ़ी सिद्धू को नहीं बल्कि कैप्टन को मांगनी चाहिए''

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 05:43 PM (IST)

चंडीगढ़: जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह की तरफ स एक बार फिर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाने साधे गए है।  हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा चेहरा बताने वाले परगट सिंह ने मुख्यमंत्री को माफ़ी मांगने का बयान दे दिया। मिली जाणारी के मुताबिक़ परगट सिंह बड़ा बयान देते हुए कहा कि माफ़ी सिद्धू को नहीं बल्कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मांगनी चाहिए। परगट सिंह का ये बयान उस पर प्रतिक्रिया थी जिसमें मुख्यम्नत्री ने सिद्धू को माई मांगने के लिए कहा था। 

गौरतलब है कि बीते दिन ही मुख्यमंत्री ने सिद्धू को अपने पुराने ट्वीट्स पर माफ़ी मांगने के लिए कहा था। उन्होंने साफ़ कहा था कि वह तब तक सिद्धू से मुलाक़ात नहीं करेंगे जब तक वह अपने पुराने ट्वीट्स पर माफ़ी नहीं मांग लेते। फिलहाल परगट सिंह के एक और बड़े बयान ने पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री के खिलाफ चल रही बगावत की आग को उजागर कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News