खेती के साथ साइड बिजनैस भी करें किसान: बादल

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 10:24 AM (IST)

रानियां (सतनाम): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बुधवार को गांव लहरांवाली ढाणी में सरपंच अमरजीत सिंह सिद्धू के निवास स्थान पर पहुंचे और क्षेत्र का हाल-चाल के बारे में बातचीत की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि यह क्षेत्र भी पंजाब की तरह खुशहाल है।

यहां पर दुनिया की जनता का नजारा देखने को मिलता है। यह क्षेत्र बागड़ी व पंजाबी लोगों का मेलजोल वाला क्षेत्र है। यहां के लोगों का मुख्यत: किसानी कार्य है, जो बहुत ही अच्छी बात है। किसान अपने खून-पसीने से अन्न तैयार करके पूरे संसार को भोजन देता है। उन्होंने किसानों को कहा कि किसान खेती के साथ-साथ अन्य साइड बिजनैस भी किया करें।

क्योंकि कई बार फसलों पर प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से दिक्कत आने पर किसान की स्थिति कमजोर न हो। उन्होंने कहा कि बच्चों व युवा पीढ़ी को बुराइयों से दूर रखें। बच्चों को खेलों की ओर प्रेरित करें। इस मौके पर सरपंच अमरजीत सिंह सिद्धू, वीरभान मेहता व जसकरण सिंह कंग सहित अन्य उपस्थित थे।

Vatika