कांग्रेस ने घोंटा लोकतंत्र का गला,लोगों से किए वायदे पूरे करने में कैप्टन फेल : बादल

punjabkesari.in Monday, Dec 31, 2018 - 08:22 AM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब/मलोट (जुनेजा/तनेजा): पंचायत चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल व पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पिता व पूर्व एम.पी. गुरदास सिंह बादल ने अपने पैतृक गांव बादल के 103 नंबर बूथ पर मतदान किया। इस दौरान बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस सरकार की पौने 2 सालों की कारगुजारी को रद्द करते फेल सरकार करार दिया।

उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने लोगों से किए वायदों में से कोई भी पूरा नहीं किया व अब जनता का ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने पंचायत चुनावों में धक्केशाही का आरोप लगाया। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जिस तरह लोकतंत्र का गला घोंटा गया, इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंचायत चुनावों में सरकार मनमर्जी कर रही है। धक्के का शिकार उम्मीदवारों की कोई सुनवाई नहीं हो रही।

 

 

 

swetha