लुधियाना गैंगरेपः कैप्टन पर बरसे बादल,कहा पंजाब में डगमगा चुकी है कानून व्यवस्था

punjabkesari.in Thursday, Feb 14, 2019 - 01:38 PM (IST)

चंडीगढ़ःपंजाब विधासभा के बजट सत्र के दौरान  पूर्व  मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लुधियाना में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कैप्टन सरकार को घेरते कहा कि इस समय राज्य में कानून व्यवस्था डगमगा चुकी है। इसी कारण गैंगरेप जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं।

 यह पंजाब की बदकिस्मती है कि कैप्टन पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। दूसरी पार्टियों से गठजोड़ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह समय ही बताएगा कि अकाली दल किसके साथ गठजोड़ करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा  कि उनकी इच्छा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा पी.एम. बने। उनके इलावा देश को कोई नहीं चला सकता। कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी पर तंज कसते उन्होंने कहा कि हर काम एक तर्जुबा होता है,जो कांग्रेस प्रधान के पास नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News