घुबाया जैसे व्यक्ति कभी कामयाब नहीं होतेःबादल

punjabkesari.in Sunday, May 12, 2019 - 03:47 PM (IST)

फिरोजपुरःपूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा फिरोजपुर से लोकसभा उम्मीदवार सुखबीर बादल तथा खड़ूर साहिब से उम्मीदवार बीबी जगीर कौर के हक में प्रचार किया जा रहा है। जीरा की दाना मंडी में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि उनके जैसे व्यक्ति कभी कामयाब नहीं होते। ऐसे लोगों का हश्र बहुत बुरा होता है। इस दौरान राहुल गांधी पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए काबलियत होने चाहिए,जो कांग्रेस प्रधान में नहीं हैष  

swetha